ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में रामकृष्ण अस्पताल का गटर साफ करने उतरे तीन स्वीपर की मौत

रायपुर। राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल परिसर में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए और देखते ही देखते उनकी जान चली गई। मृतकों का नाम अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार बताया जा रहा है।

रात 8 बजे के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 8 बजे के बाद हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने सीवरेज टैंक की सफाई के लिए स्वीपर बुलाए थे। सफाई के दौरान जैसे ही पहला कर्मचारी नीचे उतरा, वह जहरीली गैस की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ा।

उसे बचाने के लिए एक-एक कर दो अन्य साथी भी नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस का शिकार हो गए और बाहर नहीं निकल सके। खबर लिखे जाने तक दो शव बरामद कर लिए गए है और तीसरे कर्मचारी का शव निकालने की कोशिशें जारी थीं। मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौजूद है।

Related Articles

Back to top button