चांदी के ईंट के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

मनीष सवरैया@महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध रूप से कर रहे चांदी की तस्करी करने वाले तीन उत्तर प्रदेश के तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों से 65 किलो 280 ग्राम चांदी के ईंट बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 13 लाख 14 हजार बताई गई हैं। वही गिरफ्तार आरोपियों से सिंघोड़ा पुलिस ने 70 हजार नगद भी बरामद किया है।

स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि सिंघाड़ा पुलिस अंतर राज्य चेक पोस्ट रेहटीखोल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक मध्य प्रदेश पासिंग की टोयोटा इंडिगो कार पहुंची, जिसे रोककर वाहन को चेक किया गया। वाहन के पिछली सीट में एक चेंबर बनाया गया था जिस चेंबर में चांदी की ईंटें भरी हुई थी। सिंघोड़ा पुलिस ने चांदी के परिवहन के कागजात दिखाने कहा गया, लेकिन कार में सवार संजय कुमार माहोर आगरा निवासी और राज किशोर शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद आगरा निवासी किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सकें। सिंघाड़ा पुलिस ने तस्करी का मामला बनाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि चांदी उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस के पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा के किस व्यापारी से यह चांदी लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है पुलिस ने आरोपियों से 34 नग चांदी की ईद बरामद की है।

Exit mobile version