Uncategorized

एक महिला नक्सली सहित तीन माओवादी गिरफ्तार, एक इनामी महिला नक्सली भी शामिल

सुकमा। जिले में एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसे सुरक्षाबल बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहे हैं। सभी नक्सलियों को जगरगुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नक्सली पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।  गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। इस कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और 165 वाहिनी सीआरपीएफ (सीआरपीएफ) के जवानों की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button