छत्तीसगढ़कोरबा

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन की मौत, मां-बेटे को आई गंभीर चोट, बाइक पर परिवार को ससुराल छोड़ने जा रहा था

कोरबा। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक में पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है।  विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी कौशिल्या बाई उम्र 25 साल, पुत्री सोनिया उम्र छह साल, ढाई साल के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 साल के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था।

घटना रविवार दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। बाइक पर राजा मरपच्ची अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रिश्ते में भाई कृष्ण कुमार को बैठाकर अपने ससुराल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। कृष्ण कुमार पसान थानांतर्गत ग्राम सिंदुरगढ़ का रहने वाला था।

गुरसिया-जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है। घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button