छत्तीसगढ़कोरबा

दुःखद: दीवार ढहने से तीन सगे मासूम भाईयों की मौत

गयानाथ@कोरबा : जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां वनांचल क्षेत्र में एक मकान का दीवार ढह जाने से उसमें दबकर तीन मासूम भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के पाली थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि पाली विकासखंड के ग्राम राहा में बसंत यादव का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि बसंत यादव के तीन बेटे जिसमें 4 साल का रूबेश, 6 साल का रितेश और 8 साल का रूपेश शाम के वक्त अधूरे दीवार के पास खेल रहे थे। एकाएक दीवार भरभराकर ढह गया, इस घटना में तीनों बच्चें दीवार के मलबे के नीचे दब गये।

उधर घटना की जानकारी होते ही घरवालों के बीच चीख पुकार मच गयी। मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन फानन में मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button