देश - विदेश

Absconding: दहेज में नहीं मिला बुलेट, तो फरार हुआ दुल्हा, जयमाला के बाद हुआ ऐसा लोगों के उड़े होश

एटा। (Absconding) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में एक दुल्हा जयमाला के बाद इसलिए फरार हो गया कि उसे दहजे में बुलेट नहीं मिली। जहां दुल्हन सजधज कर दुल्हे का इंतजार कर रही थी। इधर दूल्हा फरार होने के बाद हड़कंप मच गया।

(Absconding) दुल्हन के पिता लेखपाल सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के थाना डिवाई क्षेत्र से दूल्हा बरात लेकर आया था। लेकिन बिना शादी किए ही दूल्हा, दुल्हन को छोड़कर चला गया। फिलहाल दुल्हन के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

CM भूपेश बघेल 11 दिसम्बर से सरगुजा संभाग के पांच दिवसीय प्रवास पर , जानिए कार्यक्रम से जुड़े सारे अपडेट

(Absconding) मामला जनपद एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भिकारी का है। जहां लेखराज सिंह ने अपनी पुत्री की शादी जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के गांव ढेड़ में मलिखान सिंह के पुत्र हरेंद्र के साथ तय की थी। शादी की तारीख 9 दिसंबर तय हुई थी। लडकी के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज देने की बात कही थी।  उसने जो दहेज तय हुआ था उतना दे भी दिया था।

Dhamtari: ठेकेदार की मनमानी, अब लापरवाही पर उठे रहे सवाल! जानिए क्या है पूरा माजरा

तय तिथि के अनुसार कल मलिखान सिंह अपने बेटे हरेंद्र कुमार सिंह की बारात लेकर उसके गांव पहुँचा। मगर दुल्हे ने  दहेज में एक बुलट मोटरसाइकिल की मांग कर दी। मगर लड़की पक्ष को मंजूर नहीं था।

लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूरी बारात की अच्छे तरीके से आवभगत की व्यवस्था की और नाश्ते के कार्यक्रम के अनुसार जयमाला का कार्यक्रम भी हो गया। लेकिन उसके बाद दहेज लोभी दूल्हा बिना फेरों के ही अपनी बारात लेकर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button