कोरिया
Strictness: इस जिला पुलिस का ‘रोका छेका अभियान’, बिना मास्क और अनावश्यक घूम रहे लोगों पर कार्रवाई

संजय गुप्ता@कोरिया। (Strictness) छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कोरोना का प्रकोप जारी है। इस बीच प्रशासन ने बिना मास्क घूम रहे लोगों पर सख्ती की है। इसी बीच कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ पुलिस ने बिना मास्क और अनावश्यक घूम रहे लोगों के खिलाफ रोका छेका अभियान चलाया है। (Strictness)इस अभियान के तहत बिना मास्क और अनावश्यक घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ लोगों को घर में रहने की हिदायत दी जा रही है।
(Strictness)गौरतलब है कि कोरिया जिले में हर रोज संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 277 नए मरीज सामने आये हैं। जबकि 1 मरीज की कोरोना से मौत हो गई। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8 हजार के पार है। अब तक 45 मरीज कोरोना से जान गंवा चुके हैं।