ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

वीडियो कॉल पर न्यूड कराकर बनाया VIDEO: मौसी के देवर ने युवती को ब्लैकमेल किया, 50 हजार मांगे; नहीं देने पर इंस्टा पर किया पोस्ट

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती को रिश्ते में मौसी के देवर ने पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने युवती से 50 हजार रुपए की मांग की और पैसे नहीं मिलने पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो-फोटो शेयर कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय युवती ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसकी मौसी की शादी पुणे-बीड़ (महाराष्ट्र) में हुई है। इसी दौरान वर्ष 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ।

शुरुआत में मोबाइल और वीडियो कॉल पर सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने भरोसा जीतकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके नाम से एक इंस्टाग्राम आईडी भी बनवाई, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। कुछ समय बाद वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती पर दबाव बनाकर कपड़े उतरवाए और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर वीडियो व स्क्रीनशॉट ले लिए।

इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की। डर के कारण युवती ने कई बार फोन-पे और कैश के जरिए कुल 990 रुपए आरोपी को दिए।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया।

मामले में बालोद पुलिस ने 2 फरवरी को आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और बीएनएस की धारा 308(2) व 296 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button