छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार से कई गुना ज्यादा होगी भर्ती, CG में भर्ती को लेकर वित्त मंत्री का बयान

रायपुर। चार जून के बाद छत्तीसगढ़ में भर्ती को लेकर मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है। सभी विभाग अपने अपने तरीक़े से इन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे। पाँच साल से कांग्रेस ने युवाओं के साथ सिर्फ धोखा किया है। उन्होंने हर जगह भर्तियां रोकी..और जहां थोड़ी मोड़ी हुई वहाँ पर भ्रष्टाचार किया। इसलिए हमने CGPSC में CBI जाँच का आदेश दिया है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार से कई गुना ज़्यादा भर्ती होगी।

नक्सलियों के द्वारा बस्तर बंद के आवाहन पर मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारी पूरी सरकार बहुत मेहनत कर रहे ही। नक्सलवाद को समाप्त कर के बस्तर के विकास विकास का नया अध्याय लिखने के लिये बस्तर करवट ले रहा है।
इस विषय को कांग्रेस को राजनीतिक मोड़ देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 50 हज़ार से ज़्यादा के समान पर ई बिल के नोटिफिकेशन पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अन्य सभी राज्यों में इस तरह की व्यवस्था लागू हो चुकी है। छोटे व्यापारियों का ध्यान रखते हुए 50 हज़ार तक की वस्तुओं पर इ बिल से छूट दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button