छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में होगी बंपर भर्तियां… वित्त विभाग ने दी मंजूरी, सबसे अधिक इस पद पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ पुलिस में 341 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी हैं। अब सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।


इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button