छत्तीसगढ़राजनीति

कितनी पीड़ा है कितनी तकलीफ है भारत जोड़ो यात्रा से, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने पर सीएम बोले -उन्हें कोरोना का नहीं राहुल गांधी का भय

Server :-

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना। हुए इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा आज खरगे की अध्यक्षता में सभी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई है। पिछली बैठक में यह तय हुआ था कि हाथ जोड़ो अभियान पूरे देश में संचालित करना है इस संदर्भ में बात होगी। मैं वहां जा रहा हूं इसलिए छत्तीसगढ़ में जो महाअधिवेशन होना है उसके बारे में भी अनौपचारिक चर्चा की जाएगी।

आजकल रमन सिंह और सभी भाजपा कार्यकर्ता ट्विटर पर जिमी कांदा या छत्तीसगढ़िया डिश खाते हुए ट्वीट कर रहे हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ” आज तक नहीं खाए थे अब खाना शुरू कर दिया है। रमन सिंह का ससुराल मध्यप्रदेश में है। भाभी जी को छत्तीसगढ़िया खाना बनाना नहीं आता है इसलिए अब सीखा रहे होगा। तो वह खा रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के तरकीबे अपनाए जा रहे हैं। कल भाजपा के सभी लोग सदन में मास्क पहन के बैठे हुए थे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “कितनी पीड़ा है कितनी तकलीफ है इन्हें भारत जोड़ो यात्रा से और अब वह दर्द बाहर निकल कर आया है। जिसे रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कोरोना आखिरकार चीन में है चीन से जो यात्री आ रहे हैं उन्हें क्वॉरेंटाइन करना चाहिए। वहां की प्लेन रोकने के लिए प्रतिबंधित करने के लिए और जांच की व्यवस्था पहले करनी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा से क्या परेशानी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को पत्र लिखा है इससे यह पता चलता है उन्हें कोरोना का भय नहीं है। उन्हें भय राहुल गांधी से है।”

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रहलाद जोशी ने कहा है कि आप के नेता यात्रा को विदेश में छुट्टी मनाने के लिए तोड़ रहे हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “मूल बात क्या है मूल बात यह है कि गरीबी भुखमरी बेरोजगारी और महंगाई इन तीनों मुद्दों पर राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं। उसके बारे में प्रहलाद जोशी या भाजपा के लोग कुछ नहीं कहते इस पर उन्हें बयान देना चाहिए कि क्या महंगाई है इस देश में या बेरोजगारी है इस देश में इस बारे में उन्हें आंकड़े देनी चाहिए या इस दिशा में क्या प्रयास हो रहे हैं इस बारे में बात करनी चाहिए। पिछले 7 सितंबर से राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे है ये कभी जूते कभी टीशर्ट इसके अलावा बात करने के लिए इनके पास कुछ बचा नहीं है। राहुल गांधी की आलोचना करने में पूरी सरकार लग जाती है। भय भाजपा को है राहुल गांधी से है।

पीसीसी की बैठक हुई थी आप उसमें नहीं पहुंच सके थे आपके पास निमंत्रण नहीं पहुचा था या सूचना नहीं दी गई थी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “मुझे निमंत्रण पूछा था अध्यक्ष जी भी आए थे पहले से भी बहुत सी शासकीय बैठक आयोजित की गई थी और शाम को जो कार्यक्रम था उसमें 4 वक्ताओं को पीसीसी के द्वारा बुलाया गया था उनके कार्यक्रम में मैं भी उपस्थित था।

पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा लगातार आप लोगों को घेर रही है इसके बारे में आपको क्या कहना है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “भाजपा के पास बरगलाने और अफवाह फैलाने के अलावा अब कोई मुद्दा शेष बचा नहीं है। पैसा दिया गया है और अब वह रिलीज हो गया है। उसके बाद बात क्या रह जाती है।”

आरएसएस देशभर में क्रिसमस भोज कराने जा रही है इसके बारे में आपको क्या कहना है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ” वोट आखिरकार क्या-क्या नही कराती है। भाजपा की जमीन खिसक गई है इसलिए अब इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। महाराष्ट्र मध्य प्रदेश यह तो लोकतंत्र से चोरी हुई है। अब गुजरात गोवा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्य बचे हुए हैं। एक पट्टी बची हुई है। भाजपा ने कहा था कांग्रेस मुक्त भारत अब खुद सिमटते जा रहे हैं। तो मोहन भागवत जी कभी मस्जिद और मजार जा रहे हैं कभी क्रिसमस का आयोजन कर रहे हैं। इनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। सिद्धांत से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। केवल इन्हें सत्ता में बने रहना है और एक दूसरे को लड़ा कर अपना वोट लेना है। यही इनका उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button