ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सांप-बिच्छू जितने ही चमचे: चरणदास महंत का बयान, भाजपा ने किया पलटवार

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “सांप और बिच्छू जितने होते हैं, उतने ही चमचे भी होते हैं।” महंत के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने महंत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चमचे, सांप और बिच्छू कांग्रेस में होते होंगे, क्योंकि वहां कोई सशक्त संगठन नहीं है।”

गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस में केवल व्यक्तिवाद और खेमेबाजी हावी रहती है। यही कारण है कि वहां संगठन की मजबूती नहीं दिखती और कार्यकर्ताओं की भूमिका सीमित होकर रह जाती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है, जहाँ हर स्तर पर संगठनात्मक संरचना स्पष्ट और मजबूत है। महंत के बयान और भाजपा के पलटवार से छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर शब्दों की जंग छिड़ गई है। दोनों दलों के बीच यह आरोप-प्रत्यारोप चुनावी माहौल में नई गर्मी पैदा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button