StateNews

देश में मौसम का मिजाज बदला: दिल्ली में यलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के आसार; नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार

दिल्ली। देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं।

मणिपुर, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और इंफाल घाटी में मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में राहत कार्य जारी है। इंफाल घाटी में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक करीब 6 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हालात की जानकारी खुद ली है।

दिल्ली में यलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में आज हल्की से तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चल सकती है। यह स्थिति 6 जून तक बनी रह सकती है, जिसके बाद तापमान में वृद्धि की संभावना है।

यूपी-बिहार-झारखंड में भी बारिश के संकेत

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 4 से 7 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भी अलर्ट

उत्तराखंड में 6 जून तक बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button