समाधान शिविर बना दिव्यांग तुलेश्वरी का सहारा

रायपुर। विष्णु देव साय के सुशासन में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव में लगाए जा रहे समाधान शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और सहायता का बड़ा माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इसी कड़ी में सक्ती विकासखंड के ग्राम रगजा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग महिला तुलेश्वरी की वर्षों पुरानी परेशानी का मौके पर ही समाधान किया गया।

ग्राम नंदौरकला निवासी तुलेश्वरी अस्थि बाधित हैं। शारीरिक परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों और आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कहीं आने-जाने के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने शासन से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए आवेदन दिया था।

आवेदन मिलते ही समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और समाधान शिविर में ही तुलेश्वरी को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी सहारे आसानी से कहीं भी आ-जा सकेंगी और अपने दैनिक कार्य भी खुद कर पाएंगी। इससे उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में भी बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में तुलेश्वरी को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सौंपी गई।

तुलेश्वरी ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहे हैं। शासन की यह पहल संवेदनशील और जनहितैषी प्रशासन की मिसाल पेश कर रही है।

Exit mobile version