StateNewsछत्तीसगढ़

मेयर-पार्षदों ने भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप: चिरमिरी में माइंस समर्थन पर पैसे लेने के दावे को बताया झूठा, FIR की मांग

चिरमिरी। चिरमिरी में अंजन हिल माइंस खोलने के समर्थन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर निगम के मेयर राम नरेश राय और पार्षदों ने भाजपा नेता प्रदीप सलूजा के खिलाफ पौड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सलूजा ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठा और भ्रामक पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है। मेयर और पार्षदों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, भाजपा नेता प्रदीप सलूजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आरोप लगाया था कि अंजन हिल माइंस खुलने के बदले पार्षदों ने पैसे लेकर आंख मूंदकर समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद नगर निगम के जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए सार्वजनिक रूप से खंडन किया।

बताया गया कि 5 फरवरी को चिरमिरी के भूकभुकी क्षेत्र में अंजन हिल माइंस के लिए लोक सुनवाई आयोजित की गई थी। इस दौरान मेयर राम नरेश राय सहित कई पार्षदों ने माइंस के समर्थन में अपनी बात रखी और हस्ताक्षर किए थे।

मेयर और पार्षदों का कहना है कि उन्होंने यह समर्थन क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और पलायन रोकने के उद्देश्य से दिया है, न कि किसी निजी लाभ के लिए।

Related Articles

Back to top button