गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शख्स, आ गए लड़की के घरवाले; बचने के लिए किया ये काम

गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक शख्स को उसके घरवाले ने पकड़ लिया। फिर वह व्यक्ति बचने के लिए कमरे में रखे कूलर में छिप जाता है। वहीं पास में खड़े शख्स ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाओं की आपस में कहासुनी हो रही है। वहीं, एक अन्य शख्स कूलर को खींच रहा है। हमें पता लगता है कि कूलर में तो कोई आदमी बैठा हुआ है। दोनों महिलाओं की कहासुनी के बीच वह शख्स कूलर से धीरे से बाहर निकलता है और पास में खड़ा हो जाता है। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। मालूम पड़ता है कि जैसे मां अपनी बेटी को फटकार लगा रही है। वहीं, दूसरी महिला अपना बचाव करती दिख रही है। इन दोनों के बीच खूब कहासुनी होती है। मगर, जो आदमी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था वो चुपचाप वहीं पर खड़ा है।
यूजर बोले- इश्क और जंग में सब कुछ जायज
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हजारों बार इसे देखा जा चुका है और लोगों ने इस पर बहुत से कमेंट भी किए हैं। कई सारे लोग इस बात पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि आखिर वह शख्स कूलर के अंदर फिट कैसे हो गया। कुछ यूजर्स अब इसे लेकर परेशान हैं कि पकड़े जाने के बाद उसका क्या हाल होने वाला है। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इश्क और जंग में सब कुछ जायज है। इसलिए इस व्यक्ति की तारीफ की जानी चाहिए। एक व्यक्ति ने मजे लेते हुए लिखा कि आप सब लोग बेकार में उस पर शक कर रहे हैं वो तो कूलर ठीक करने आया था।