खाद-बीज खरीदने में किसान नेतराम साहू की मददगार बनी किसान सम्मान निधि

सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से खेती के खर्चों में मिल रहा सहारा

रायपुर। खेती-किसानी में बुवाई के समय खाद, बीज और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने के लिए किसानों को पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारकला निवासी किसान नेतराम साहू को भी इस योजना से खेती के खर्चों को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

नेतराम साहू बताते हैं कि उन्हें योजना के तहत नियमित रूप से किस्तों का लाभ मिल रहा है। वे इस राशि का उपयोग कृषि कार्यों में करते हैं। खासकर बारिश के मौसम में खाद, बीज और खेती से जुड़ी दूसरी जरूरतों को पूरा करने में यह पैसा काम आता है। इससे कृषि संबंधी खर्चों का बोझ कम करने में मदद मिलती है।

तीन किस्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के खातों में भेजी जाती है। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

नेतराम साहू का कहना है कि सरकार से मिलने वाली यह राशि खेती के जरूरी खर्चों में सहयोग करती है और कृषि कार्यों को समय पर पूरा करने में मददगार है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

↑
Exit mobile version