छत्तीसगढ़रायपुर

प्रश्नकाल में डीएमएफ फंड से रोजगार प्रशिक्षण का मुद्दा उठा, भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री उमेश पटेल ने दी जानकारी, 33 करोड़ के बंदरबांट का भाजपा ने लगाया आरोप

रायपुर। प्रश्नकाल में डीएमएफ फंड से रोजगार प्रशिक्षण का मुद्दा उठा है। भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने इस पर सवाल उठाया है.मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि 3 साल में 33 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांजगीर जिले में प्रशिक्षण में राशि खर्च नहीं हुई है.राशि का दूसरे स्थानों में संयोजन किया गया। भाजपा विधायको ने जांच की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने भी इस मामले की जांच को कहा। 33 करोड़ के बंदरबांट का भाजपा ने आरोप लगाया है। सदन में डीएमएफ फंड से प्रशिक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। मंत्री उमेश पटेल को विधानसभा अध्यक्ष ने जांच के लिये निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button