सरकार ने कैबिनेट में किया फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजिजू की लेंगे जगह

नई दिल्ली। किरण रिजिजू को गुरुवार को कानून मंत्री के पद से हटा दिया गया. सरकार के कैबिनेट फेरबदल में, रिजिजू का स्थान अर्जुन राम मेघवाल ने ले लिया, जिन्हें उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। किरेन रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो संभालेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच विभागों का पुनर्आवंटन किया है, राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो  किरेन रिजिजू को सौंपा गया है। 

Exit mobile version