छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र में  मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट की बैठक..जानिए कब होगा विभागों का बंटवारा

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में हुए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 39 नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिससे अब राज्य मंत्रिपरिषद में कुल 42 सदस्य हो गए हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार में तीन प्रमुख दलों—भाजपा, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना, और अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)—कोटे के आधार पर मंत्री पदों का वितरण हुआ है। 33 कैबिनेट मंत्री और 6 राज्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने अपने गठबंधन सहयोगियों को महत्व देते हुए सभी दलों को प्रतिनिधित्व दिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में अपने कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक आयोजित की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बैठक की जानकारी दी। फडणवीस ने बताया कि इस विस्तार में 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, जिनमें से 6 राज्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टफोलियो (विभागों) का आवंटन अगले दो दिनों में किया जाएगा। आगामी विधानसभा सत्र में 20 बिल पास कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब पहले भी दिए गए हैं और सरकार पूरी तत्परता के साथ काम करेगी।

फडणवीस ने ईवीएम पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष ईवीएम पर गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए ईवीएम का मतलब है एवरी वोट फॉर महाराष्ट्र।” इसके अलावा, सरकार किसानों की उपज को उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button