नदी में बहे मृतक की नक्सली के रूप में हुई पहचान, करोड़ों रुपए का इनाम था घोषित

राजनांदगांव। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के देव नदी में एक लाश मिली थी। पुलिस ने जिसकी पहचान कर ली है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ जोन के नक्सल लीडर राजेश सिंह मरकाम के रूप में हुई है। पुलिस ने DNA जांच से इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक घटना करीब आठ माह पहले की है। उफनती नदी को पार करते समय तेज बहाव में डूबने से नक्सली लीडर दामा की मौत हो गई थी। नक्सल संगठन ने पहले ही इसकी पुष्टि की थी, लेकिन पुलिस ने शव का शिनाख्त नहीं किया था।

बता दे कि दामा पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में करोड़ों रुपये का इनाम घोषित है। एसजेडसी सदस्य होने के कारण दामा टॉप नक्सली लीडर में शुमार था। बताया गया कि बीते वर्ष 2023 में 27 सितंबर को दामा अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के देव नदी को पार कर रहा था। तभी तेज बहाव में वो फंस गया। नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के कई दिनों बाद पुलिस का शव मिला। पुलिस ने शव के डीएनए को सुरक्षित रखा था। पुख्ता जानकारी आने के बाद दामा के बेटे का डीएनए सेंपल लेकर जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इस आधार पर पुलिस ने भी दामा की मौत की अधिकृत रूप से पुष्टि की है। बालाघाट रेंज के

Exit mobile version