ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

14 फरवरी से पहले सुधरवाना होगा डेटा: AI ने 65 लाख वोटर आईडी में पकड़ीं गड़बड़ियां, आयोग ने भेजा नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत करीब 64 लाख 95 हजार मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस भेजा गया है।

नोटिस में बताया गया है कि मतदाता सूची में उनके नाम, पता या पिता के नाम से जुड़े डेटा में त्रुटि पाई गई है।

आयोग ने साफ कहा है कि यदि 14 फरवरी से पहले गलती नहीं सुधरवाई गई, तो प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची से नाम हट सकता है। यह नोटिस प्रक्रिया 23 दिसंबर से जारी है।

दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि आयोग के सॉफ्टवेयर और AI सिस्टम ने छोटी-छोटी ‘लॉजिकल एरर’ पकड़कर मतदाताओं को नोटिस जारी किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ दस्तावेज दिखाने पर तुरंत सुधार किया जाएगा।

नोटिस मिलने वाले मतदाताओं को अपने नजदीकी बीएलओ के पास जाकर दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। संतुष्टि न होने पर एईआरओ या ईआरओ के पास अपील की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button