छत्तीसगढ़

बीजेपी की कमान ‘किरण’ के हाथ, दोबारा चुने गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, 17 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की भी घोषणा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इन नामों की घोषणा की।
किरण सिंह देव को पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 17 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है, जो निम्नलिखित हैं:

  1. विष्णुदेव साय
  2. अरुण साव
  3. विजय शर्मा
  4. तोखन साहू
  5. सरोज पांडे
  6. लता उसेंडी
  7. बृजमोहन अग्रवाल
  8. विक्रम उसेंडी
  9. संतोष पांडे
  10. विजय बघेल
  11. पुन्नूलाल मोहले
  12. दयाल दास बघेल
  13. केदार कश्यप
  14. रूपकुमार चौधरी
  15. खूबसंद पारख
  16. ननकी राम कंवर
  17. देवेंद्र प्रताप सिंह

इन नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में स्थान दिया गया है, जो भाजपा के निर्णय प्रक्रिया और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button