Chhattisgarh दौरे पर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री बोले- कोयला नहीं मिला तो हमारे पावर प्लांट बंद हो जाएंगे, बहुत बड़ी चुनौती

रायपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राजस्थान पावर जनरेशन थर्मल बेस है। बिना कोयले के चल नहीं सकते हैं. इसकी वजह से साढ़े चार हज़ार पावर के प्लांट बंद हो जाएंगे। अगर कोल सप्लाई छत्तीसगढ़ से ना हो. फिर जो क्राइसिस आएगा, उसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। काफी लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से मांग की थी। अधिकारियों से संपर्क में हैं।  हम लोग कन्वींस करेंगे हमें कितनी बड़ी आवश्यकता है, और थर्मल बेस पर चल रहे हैं हाइड्रो हमारे यहां नहीं है। पूरे प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि कब छत्तीसगढ़ की जनता हमें परमिशन दें।

Sri Lanka में कंगाली..भारत पर आया ये बड़ा संकट

राज्य की अपनी समस्या होती है। अगर यहां की समस्या है तो उसको एफिशिएंट करते हैं पर पूरे मुल्क में जहां-जहां रिक्वायरमेंट होती है भारत सरकार सोच समझ के परमिट करती है। ऐसा नहीं है कि भारत सरकार ने बिना पूछे दे दी हो भारत सरकार का फॉरेस्ट मिनिस्ट्री पर्यावरण मंत्रालय सब कुछ ऐसे सीमेंट करने के बाद परमिशन देती है। हमें परमिशन मिली हुई है, उसी की मांग कर रहे हैं।

हम इतनी मांग कर रहे हैं जितनी भारत सरकार ने असेसमेंट करने के बाद परमिट क्या हुआ है। अलॉटमेंट किया हुआ कॉल लॉग हमको जानते इस बात को जहां जहां फॉरेस्ट एरिया होगा, वहां लोगों को दिक्कत होती है। पाठ डेवलपमेंट के लिए और बिजली के उत्पादन के लिए जो रिक्वायरमेंट है उसे पूरी करनी पड़ेगी न।

Exit mobile version