छत्तीसगढ़

‘इस्लाम जिंदाबाद’… लिखें बैनर को टांगा..अंबिकापुर में विवादित पोस्टर लगाने का मामला

शिव शंकर साहनी@अम्बिकापुर। शहर में एक विवादित पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। जहा असमाजिक तत्वों के द्वारा इस्लाम जिंदाबाद लिखें बैनर को टांग कर जिले का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पोस्टर लगने की जानकारी लगते ही तत्काल मौक़े पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उक्त पोस्टर को निकाल कर जप्त किया गया और आगे की विवेचना सुरु कर दी है। दरअसल पूरा मामला अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जहा मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली की एमजी रोड पर किसी अज्ञात के द्वारा दिशा सूचक साइन बोर्ड पर इस्लाम जिंदाबाद लिखकर बैनर लगाया गया है। इसके बाद तत्काल गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त बैनर को निकाल कर जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button