
कोरबा। जिले के ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ हालत में लाश मिली है। जिस मकान का महिला निर्माण कर रही थी, उसी में उसका शव मिला है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
ग्रामीणों के मुताबिक महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी। वारदात के बाद से वह गायब है। मृतिका के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव के व्यक्ति का बन रहा मकान
ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार (60) का मकान बन रहा है। कई मजदूर पिछले 1 महीने से घर बनाने में जुटे थे। जिस दिन महिला की लाश मिली है उस दिन काम पर कोई नहीं आया था। घटना वाले दिन मकान मालिक धीरन अपने परिवार के साथ रविवार को कहीं चला गया था और कंचन बाई अकेली घर में सो रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने धीरन के घर में कंचन बाई की खून से लथपथ हालत में लाश देखी।