StateNewsदेश - विदेश

पार्टी के बाद शिक्षक की हत्या, कबर झील से मिला शव

दिल्ली। बिहार के बेगूसराय में एक प्राइवेट शिक्षक की पार्टी के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के रूप में हुई है। उनका शव शुक्रवार की शाम कबर झील इलाके से बरामद किया गया। धर्मेंद्र पिछले 24 घंटे से लापता था और गुरुवार की शाम से उसकी कोई खबर नहीं थी।

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर गढ़पुरा, छौड़ाही, चेरिया बरियारपुर और मंझौल थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जांच में सीमा क्षेत्र स्पष्ट नहीं हो पाया, इसलिए अंचलाधिकारी और अमीन को भी बुलाया गया। साथ ही, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी भेजा गया है।

पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मृतक की पार्टी के बाद की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button