Tamil Nadu-Bengal Election 2026 Voting LIVE: एक्टर विजय-अजित ने वोट डाला; भीड़ के कारण बूथ पर मची अफरा-तफरी

दिल्ली। तमिलनाडु और वेसट बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया।

चेन्नई में फिल्म अभिनेता अजीत कुमार और विजय मतदान करने पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हसल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हसन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में महिला मतदाताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रहीं। भाजपा की नेता खुशबू सुंदर ने भी मायलापुर में वोट डाला।

वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मतदान के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार राज्य में परिवर्तन तय है। उन्होंने चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर गड़बड़ी के आरोप भी लगाए।

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी वोट डालकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

कुल मिलाकर दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है, हालांकि कुछ स्थानों पर भीड़ और हल्की अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आई हैं। चुनाव परिणामों को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Exit mobile version