StateNews

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, एक ही दिन में मिले 43 नए पॉजिटिव केस; 350 के पार पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण ने दस्तक दे दी है। भारतीय SARS-CoV-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान हुई है। इ

नमें से NB.1.8.1 का एक मामला अप्रैल में तमिलनाडु में मिला है, जबकि LF.7 के चार मामले मई में सामने आए हैं। इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या 350 के पार पहुंच चुकी है। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं और भीड़भाड़ वाले स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले, दो मौतें

महाराष्ट्र के सार्वजनिक आरोग्य विभाग के अनुसार, 25 मई को राज्य में 43 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनमें से 35 केवल मुंबई से हैं। वर्तमान में राज्य में 209 एक्टिव मरीज हैं। ठाणे में एक संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

झारखंड, राजस्थान और कर्नाटक में भी केस

झारखंड के रांची में फिल्म समीक्षक लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो हाल ही में मुंबई से लौटे थे। राजस्थान में 3 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें AIIMS जोधपुर में भर्ती 2 माह की बच्ची भी शामिल है। राज्य में फिलहाल 15 सक्रिय मरीज हैं। कर्नाटक में भी कोरोना से एक 84 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हुई है, जो पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। फिलहाल राज्य में 38 एक्टिव केस हैं। देशभर में स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button