ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

जनता के विश्वास के प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास को नई गति

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुरम्य वादियों में बसे जशपुर जिले के ग्राम बगिया में 21 फरवरी को जन्मे विष्णु देव साय सादगी, सज्जनता और सहृदयता के प्रतीक माने जाते हैं।

आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले मुख्यमंत्री साय ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया है। जनता के बीच सहज उपलब्ध रहने वाले नेता के रूप में उन्होंने भरोसे और पारदर्शिता की छवि बनाई है।

हाल ही में केबिनेट बैठक में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होली पूर्व किया जाएगा।

बीते दो वर्षों में किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है, जो इस वर्ष बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किया गया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता दी जा रही है।

स्वयं सहायता समूहों को ऋण, मातृवंदना योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 जैसी पहलें महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दे रही हैं।

औद्योगिक नीति के तहत 7.83 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आवास, पेयजल, विद्युतीकरण और रेल-सड़क परियोजनाओं में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री साय का मानना है कि ईमानदार और संवेदनशील नेतृत्व से विकास की राह आसान होती है, और उनका कार्यकाल इसी दिशा में निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button