रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में सुशासन तिहार की शुरुआत हुई है। इसका मकसद है – सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाना और उनकी परेशानियों का जल्दी हल निकालना। इससे पूरे प्रदेश में खुशियों की लहर दौड़ गई है।
महासमुंद जिले के गांव पतेरापाली की युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक पक्के मकान के लिए आवेदन किया। सुशासन तिहार के दौरान यह आवेदन तुरंत स्वीकार किया गया और जांच के बाद उन्हें पात्र माना गया। अब जल्द ही उनके सपनों का घर बनकर तैयार होगा।
दीपा को मिली पढ़ाई के लिए मदद
महासमुंद शहर की दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आवेदन दिया था। पात्रता जांच के बाद उन्हें इस योजना के अंतर्गत ₹20,000 की आर्थिक सहायता मिल रही है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा। अब दीपा अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी और आगे चलकर शिक्षिका बनना चाहती हैं।
जनता को सीधे लाभ, सरकार की तत्परता
सुशासन तिहार के जरिए गांव और शहर दोनों में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो रहा है। सरकार जनता से सीधे संवाद कर रही है और हर आवेदन को गंभीरता से ले रही है। इससे लोग सरकार पर विश्वास और संतोष महसूस कर रहे हैं।
सुशासन तिहार: जनता की खुशियों की नई शुरुआत, आवेदनों पर समस्याओं का हो रहा निराकरण
