ChhattisgarhStateNews

BREAKING: सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू, CM साय करेंगे प्रदेशवासियों से सीधा संवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है। इस चरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। उनका हेलिकॉप्टर किसी भी जिले या गांव में अचानक उतर सकता है। मुख्यमंत्री आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के गांवों में पहुंचेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। शीर्ष अधिकारियों को छोड़कर किसी को भी यह जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री किस स्थान पर जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय का उद्देश्य है कि आमजन से सीधे संवाद कर शासन की योजनाओं की स्थिति की वास्तविक जानकारी ली जाए। उन्होंने कहा है कि लोगों की परेशानियों का जल्द समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

सुशासन तिहार के इस तीसरे चरण में 31 मई तक पूरे राज्य में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button