दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच इनकाउंटर जारी है। पुलिस लगातार अटैकिंग मोड में है। इसी बीच दंतेवाड़ा से अच्छी खबर है। पुलिस के घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर तीन ईनामी नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया है। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया, उसमें महिला नक्सली भी शामिल है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नाम राजू पदाम, हुर्रे कावासी और सुखमति उर्फ लक्ष्मी बताया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली पुलिस के साथ हुई कई मुठभेड़ो में शामिल रहे है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन सरेंडर करने वाले नक्सलियों को अब शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।