ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में बार से निकले युवक से लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। रायपुर में बार से निकले युवक से स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने मारपीट करके 7300 रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा अभिषेक कुमार पाण्डे बताया जा रहा है। 

शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया, कि वो चंगोरा भाठा डीडी नगर में रहता है। 14 जनवरी की रात को डीडी नगर इलाके में स्थित कोराके बार शराब पीने के लिए गया हुआ था। रात 12.10 बजे बार से निकला तो बार के सामने दो युवकों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों जेब में रखा पैसा और मोबाइल लूट लिया, और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करके उनकी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button