देश - विदेश

Suicide: पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने 2 बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी गांव में एक 25 वर्षीय महिला ममता देवी अपने दो बच्चों के साथ सिंचाई के लिए बने कुएं में कूद गई. महिला को मामूली चोटें आईं, लेकिन घटना में उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने कुएं में छलांग लगा दी.

घटना उस वक्त हुई जब ममता देवी रात करीब एक बजे आत्महत्या करने की नीयत से घर से बाहर निकली। वह अपने 2 साल के बेटे चीकू और 5 साल की बेटी सुहानी को अपने साथ ले गई और कुएं में कूद गई।

सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और महिला व उसके बच्चों को कुएं से बाहर निकाला. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button