शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्विप कार्यक्रम का सफल आयोजन, नगर निगम प्रशासन की पहल से आगामी 17 नवंबर को वोट देने की अपील

नितिन@रायगढ़। इन दिनों राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं रायगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस ने चुनाव आयोग के निर्देश पर शांति पूर्ण ढंग से निस्पक्ष चुनाव पूर्ण कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके साथ ही प्रशासन यह सुनिश्चित कराने में लगा है कि जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत वोट करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसे ध्यान में रखकर आज रायगढ़ निगम प्रशासन ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें प्रशासनिक कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा विभिन्न स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। उन्हे संबोधित करते हुए कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि हम आप सभी बच्चो के माध्यम से आपके क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का प्रयास कर रहे हैं जिसमे आप सभी बच्चो को महत्वपूर्ण योगदान देना है।आप सभी बच्चो को अपने घरों के अलावा आस पड़ोस के लोगों के पास जाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है। साथ ही मतदान के बाद उन्हे अपनी अंगुली दिखाते हुए उनके साथ सेल्फी लेना है। ताकि अधिक
से अधिक लोग प्रेरित होकर मतदान करने अपने ज्ञान ने मदतान कर सके।

Exit mobile version