25 दिनों बाद मिली सफलता, पोटाश बम से भालू का शिकार करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार

गरियाबंद। पोटाश बम से भालू का शिकार करने वाले दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 दिनों बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व एंटी पोचिंग टीम ने की है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारी, उत्तम खगेश्वर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के शिकारी से पोटाश बम खरीदते थे। जिसकी जानकारी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फार्स, Wildlife Crime Control Bureau को दी गई थी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि गिरोह मध्य भरत में सक्रिय थे। आपको बता दें कि इंदागांव बफर जोन में भालू का शव मिला था। पहले भी आरोपियों के घर से भालू का चमड़ा, 1 नाखून, जंगली सूअर का जबड़ा और 3 दांत गोहिया बरामद किया गया था।

Exit mobile version