
नितिन@रायगढ़,.शहर के डिग्री कालेज में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया में की जा रही धांधलियों और विगत दिनों एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट मामले में एबीवीपी ने शहर में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शहर के कमला नेहरू गार्डन में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय महात्मा गांधी चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री मनोज अग्रवाल और साथी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने और शिक्षा के बाजारी करण को बंद करने हेतु प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंपा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हो गई। जिसमे दोनो पक्षों के कुछ लोगों को चोटें भी आई। दोनो ने एक दूसरे पर बल प्रयोग का आरोप भी लगाया।
वहीं देर शाम मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय,विधार्थी परिषद,बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित कुछ अन्य छात्र नेताओं पर पुलिस की कार्यवाही की गाज गिरी है। एसपी ऑफिस के सामने हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिसके बाद रायगढ़ एस पी अभिषेक मीणा के निर्देश पर कोतवाली टी आई मनीष नागर ने एबीवीपी रायगढ़ तथा अन्य जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा,बलवा,और जबरन रास्ता रोकने के आरोप में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हालांकि अपराध दर्ज किए जाने के बाद से किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक बयान जारी नही किया है। लेकिन यह स्पष्ट हुआ है कि जल्दी ही उक्त मामले में भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है।