State Teacher Award Memorial Award: 22 जुलाई को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

रायपुर। (State Teacher Award Memorial Award) राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 22 जुलाई को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 हेतु चयनित 3 शिक्षकों और राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित 47 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित रहेंगे।
(State Teacher Award Memorial Award) यह आयोजन दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा कार्यक्रम में वर्ष 2020 में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित 55 शिक्षकों के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
(State Teacher Award Memorial Award) सभी पुरस्कृत शिक्षक इस बार राजभवन नहीं आएंगे, बल्कि अपने-अपने जिलों से ऑनलाइन जुड़ेंगे, इसके लिए पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के साथ एनआईसी के कक्ष में मौजूद रहेंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभाग के संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 के लिए चयनित 3 शिक्षक बिलासपुर के शिक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को डॉ.बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार, बिलासपुर की व्याख्याता रश्मि गुप्ता को मुकुटधर पाण्डे स्मृति पुरस्कार और गरियाबंद के प्रधान पाठक मुन्नालाल देवदास को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।