छत्तीसगढ़मुंगेली

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने खरीदा नामांकन

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने लोरमी विधानसभा क्षेत्र हेतु विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व विधायक तोखन साहू,गिरीश शुक्ला एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन फॉर्म खरीदा। लोरमी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव ने शुभ मुहूर्त में नामांकन फॉर्म खरीदा।साथ ही मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व विधायक तोखन साहू,गिरीश शुक्ला,प्रेम आर्य, गुरमीत सलूजा,विक्रम सिंह,रवि शर्मा,धनीराम यादव,धनेश साहू,विनयसाहू,उमाशंकर साहू, संजय वर्मा,राणाप्रताप सिंह,मुकेश रोहरा,शंकर सिंह,सोम वैष्णव,नितेश भारद्वाज,अमितेश आर्य,रामशरण यादव,राघवेंद्र सिंह,श्रीहरि सिंह परिहार आदि लोरमी व मुंगेली के कार्यकर्ता उपस्थित थे। नामांकन के पश्चात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली से हेलीकॉप्टर द्वारा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button