प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम पहुंचे कोठीगांव, नवनिर्मित सह खाद्य गोदाम का किया लोकार्पण

,
परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव गरियाबंद जिले छुरा विकास खंड के ग्राम कोठीगांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहां नवनिर्मित सह खाद्य गोदाम का उनके द्वारा लोकार्पण किया गया। एवं मंच को संबोधित करते प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योंजनाओं को गिनाते हुए आने वाले चुनाव में भी लोगों को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।
साथ ही महिला समुह के महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योंजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी देते हुए उन योंजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।
इस कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन के साथ अन्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।