Tamilnadu के 13 मछुआरों को रिहा श्रीलंका की कोर्ट ने किया रिहा, अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोपी में श्रीलंकाई नौसेना ने किया था गिरफ्तार

चेन्नई। उत्तरी मन्नार जिले में श्रीलंका की एक अदालत ने बुधवार को तमिलनाडु के 13 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। जो अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हिरासत में थे।
भारतीय उच्चायोग ने बुधवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि मन्नार में हमारे वकील से यह जानकर खुशी हुई कि तमिलनाडु के 13 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जा रहा है। अदालत के फैसले के तुरंत बाद जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के हमारे अधिकारी ने भारतीय मछुआरों से मुलाकात की और मिठाई की भेंट की। हम उनकी जल्द वापसी के लिए कदम उठा रहे हैं।
दिसंबर में श्रीलंकाई नौसेना ने 13 मछुआरों को हिरासत में लिया गया था। श्रीलंका के समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कुल 68 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और 10 मशीनीकृत नौकाओं को जब्त किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र को लिखा, मछुआरों की जल्द रिहाई की मांग की थी।