ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूरा, 24,99,823 वोटरों के नाम कटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है, जिसमें प्रदेश में कुल 24,99,823 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। सबसे अधिक नाम रायपुर जिले में 4,98,556 वोटरों के हटाए गए, जबकि सबसे कम खैरागढ़ में 9,843 मतदाताओं के नाम हटाए गए। अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1,87,30,914 रह गई है।

एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी। प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 हो गई थी। इसके बाद आपत्तियों और दावों की सुनवाई के उपरांत अंतिम निर्वाचक नामावली जारी की गई। अंतिम चरण में सुनवाई के बाद 2,34,994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम सूची की जांच करें। यदि किसी का नाम अंतिम सूची में नहीं है तो वे फॉर्म 6 भरकर घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नाम दर्ज करवा सकते हैं। वहीं, यदि सूची में किसी की जानकारी गलत है तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग का उद्देश्य यह है कि मतदाता सूची पूर्णतया शुद्ध और अद्यतन हो, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें। इससे न केवल फर्जी वोटिंग रोकी जा सकेगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। इस एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची को अधिक सटीक और भरोसेमंद बनाया गया है।

देखिए जिलेवार कहां कितने वोटरों के नाम कटे –

जिलापहलेअबइतने नाम कटे
Surguja6,74,9806,02,31072,670
Bilaspur16,75,77013,41,2543,34,516
Raigarh9,14,6698,42,69571,974
Rajnandgaon8,35,9107,92,48243,428
Durg13,42,72111,35,0612,07,660
Raipur18,92,52313,93,9674,98,556
Bastar5,71,6945,20,39251,302
Koria1,74,2351,59,81614,419
Janjgir-Champa6,99,1076,45,10554,002
Korba9,51,2788,18,0101,33,268
Jashpur6,87,2496,22,08465,165
Kabirdham6,71,6016,07,91763,684
Mahasamund8,86,4227,96,87389,549
Dhamtari6,47,1476,06,04241,105
Uttar Bastar5,69,6015,40,27329,328
Dakshin Bastar1,95,0121,72,86422,148
Bijapur1,91,6521,55,18036,472
Narayanpur1,99,3491,81,73617,613
Surajpur7,40,2126,75,18665,026
Balrampur4,49,7314,18,34031,391
Sukma1,85,0601,54,53930,521
Balod6,98,4106,56,30142,109
Bemetara8,01,7567,25,02376,733
Kondagaon4,02,5733,79,21323,360
Balodabazar9,49,2778,40,6611,08,616
Gariyaband4,69,4764,37,62431,852
Mungeli5,04,4574,46,30658,151
Gaurela-Pendra2,01,0261,88,85512,171
Manendragarh3,19,4412,92,59926,842
Sarangarh5,97,8015,66,34331,458
Sakti7,29,8536,70,28359,570
Khairagarh2,26,7432,16,9009,843
Mohla-Manpur1,74,0011,58,68015,321
कुल (33 जिले)2,12307371,87,3091424,99,823

Related Articles

Back to top button