
अनिल गुप्ता@दुर्ग. जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव फूल एक्शन में है। शुक्रवार की रात भी उन्होंने कॉबिंग गश्त के दौरान कई थानों का निरीक्षण किया। और बेहतर पुलिसिंग को लेकर वे राजपत्रित अधिकारियों सहित थानों में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।
शुक्रवार की रात दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव शहर के विभिन्न थानों में पहुँचकर रात्रि गश्त में लगे पुलिस कर्मियों के हाल को तो जानने का प्रयास किया ही। साथ ही शासन से मिलने वाले सप्ताहिक अवकाश के उपयोग को लेकर भी चर्चा किया। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुर्ग एसपी लगातार काम कर रहे हैं। उनके एक्शन के कारण थानों में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारी भी हरकत में है। कल रात भी दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस कर्मियों के लोकेशन को जांचने के लिए इसलिए निकल पड़े। ताकि इस बात की मालूमात हो सके की शहर की सुरक्षा को लेकर जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वो ठीक से काम कर भी रहे हैं, या नही।