गोधन न्याय योजना के काम में लापरवाही बरतने वाले 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

रायपुर. कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी जनपद पंचायत के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी तीन दिवस में शत प्रतिशत कार्यों को पूर्ण कर गोधन न्याय योजना एवं जी-मैप के साफ्टवेयर में इसकी एंट्री कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है.
गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कावेरी मरकाम, जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. बढ़ई, जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.आर. साहू, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के गुप्ता, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष डे, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी यादव सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानुप्रतापपुर एन.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोयलीबेड़ा दिनेश कुंजाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दुर्गूकोंदल डी.आर कोमरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ महात्मा तरेता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर एल.एन. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा राजकुमार सिन्हा और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांकेर बी.मेश्राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है .इन सभी को तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए .