छत्तीसगढ़

शिवरतन शर्मा ने प्रेसवार्ता को किया संबोधित, कहा-क्या कांग्रेस पार्टी देश के संविधान को भूल चुकी है

रायपुर। भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख शिवरतन शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का जिक्र भी किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों में पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। क्या कांग्रेस पार्टी देश के संविधान को भूल चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। प्रेसवार्ता में शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं को एक लाख देगी ये संभव नहीं है। कांग्रेस पूरे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वहीं पीएम मोदी के 10 सालों का बखान करते हुए कहा कि उन्होंने इतने सालों में सिर्फ देश के विकास के लिए काम किया है।

Related Articles

Back to top button