छत्तीसगढ़

CG में कड़ाके की ठंड शुरू, 4-5 डिग्री तक गिरा पारा, तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है…सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है…बताया जा रहा है कि….उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री का गिरावट दर्ज किया हैं….सबसे कम तापमान पेंड्रा में 9.7 डिग्री दर्ज की गई है….वहीं रायपुर और बिलासपुर में 15 डिग्री तक तापमान रहेगा….वहीं सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर 17.8 डिग्री दर्ज की गई हैं….जगदलपुर में 12.4 डिग्री और दुर्ग में भी 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी….तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता हैं…जिससे ठंड में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे रात के समय तापमान में और गिरावट आएगी। बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है…

Related Articles

Back to top button