
दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। थाना बसागुडा क्षेत्रान्तर्गत बलम नेड्रा के पास बेलम गुट्टा के पहाड़ी मे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। बलम नेड्रा के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान आज सुबह 07.30 बजे बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग अभियान जारी है। एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने प्रेस नोट जारी किया है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र का मामला है।