
प्रदीप देवांगन@बिलाईगढ़। विधानसभा के सरपँच संघ ने भाजपा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “चलबो गौठान खोलबो पोल” का विरोध करते हुए एक प्रेसवार्ता किया. प्रेसवार्ता में सरपंचों ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विकास विरोधी पार्टी है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं हैं। जिसके चलते जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहें हैं। जबरन गौठानों में घुसकर गौठानों का विरोध कर रहा है।
भूपेश सरकार द्वारा किए गए विकास को भाजपा पार्टी व उनके लोग पचा नहीं पा रहें हैं। इसलिए एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हम सरपंचों को परेशान करने के उद्देश्य से “चलबो गौठान खोलबो पोल जैसे फ्लॉप अभियान चला रहें हैं। इस अभियान के तहत भाजपा पार्टी को काँग्रेस पार्टी का विरोध करना चाहिए
हम सरपंचों को परेशान नहीं करना चाहिए। हम सब सरकार के निर्देशानुसार ही गौठान निर्माण किये है और अच्छा निर्माण किये हैं। गौठान में बरसात के समय किसानों के फसलों को बचाने के लिए ही गायों को रखा जाता हैं , शायद इस बात की जानकारी भाजपा पार्टी को नहीं है, इसलिए गौठान और गौशाला में अंतर नहीं समझ पा रहें हैं।
वहीं सरपंचों ने आगे आरोप लगाया कि रायपुर राजधानी में फ्लाई ओवर निर्माण किया जो आज तक पूर्ण नहीं हो सका। उनका विरोध क्यों नहीं किया जा रहा. बायोडीजल के नाम पर भाजपा रतनजोत में घपला किया। उसका विरोध क्यो हीं किया जा रहा। आने वाले चुनाव में भाजपा पार्टी इस बात का ध्यान रखे कि हम सरपंचों को परेशान करने का खामियाजा आने वाले चुनाव में उन्हें भुगतना पड़ेगा।