सरगुजा-अंबिकापुर

Sarguja: धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, भाजपा जिला अध्यक्ष ने सीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, की 5 सूत्रीय मांग

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। छत्तीसगढ़ में सोमवार को प्रदेश भर में विपक्षी दल भाजपा ने धान खरीदी की तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिले में भी भाजपा के द्वारा खरीदी केंद्रों में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन का आयोजन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अंतिम चरण पर है बावजूद इसके प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। धान खरीदी के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में एक भी कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में विपक्षी दल भाजपा ने सोमवार को प्रदेश भर में 5 सूत्रीय मांग को लेकर धान खरीदी केंद्रों में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

Stock Market: अर्थव्यवस्था मजबूत रहने के अनुमान से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

3 घंटे का धरना प्रदर्शन आयोजित कर जताया विरोध

जिले में भी प्रदेश आह्वान पर भाजपा ने धान खरीदी केंद्रों में 3 घंटे का धरना प्रदर्शन आयोजित कर विरोध दर्ज कराया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश भर के लगभग 2,500 धान खरीदी केंद्रों में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

Stock Market: अर्थव्यवस्था मजबूत रहने के अनुमान से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

धान खरीदी की समय सीमा को 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग

सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा धान खरीदी की समय सीमा को 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग की है। साथ ही चार किस्तों में दिए जाने वाले बोनस भुगतान को एक मुस्त देने की मांग की। वही 2 साल का बकाया बोनस भी किसानों को दिए जाने की मांग की गई। रवि के फसल को देखते हुए आने वाले समय में अफरा-तफरी न हो इसे लेकर खाद की व्यवस्था सरकार को सुनिश्चित करने की बात कही, साथ ही खंड वर्षा और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को देखते हुए पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि देने की भी भाजपा ने मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Back to top button